Uncategorized

सचिन और नसरुउल्लाह की लव स्टोरी से दोनों मुल्कों की पुलिस परेशान? दोनों प्यार का क्या होगा अंजाम

सीमा का सचिन। नसरुल्लाह की अंजू। भारत और पाकिस्तान की प्रेम कहानी। कहानी में कई ट्वि्स्ट और टर्न। लोगों का भरपूर मनोरंजन। पड़ोसी मुल्कों की कहानी में ‘विलेन’ की भूमिका में पुलिस। खास बात की इस कहानी में प्रेमी और प्रेमिका के प्यार के रास्ते में कितनी ही रुकावटें आई लेकिन प्रेमी और प्रेमिका मिल गए। प्यार में पबजी और फेसबुक का महत्व दोनों मुल्कों की जनता ने देखा। पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी में लोगों को गदर-3 देखने को मिल गया। ठीक वैसे ही जैसे सीमा के पास वीजा नहीं हो तो क्या वो भारत नहीं आएगी। सीमा भारत आ ही गई। उधर अंजू भी प्रेम के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। इन दोनों कहानियों में प्रेमियों के मिलन के बाद मुख्य भूमिका में आई दोनों मुल्कों की पुलिस।

पुलिस का बढ़ा सिरदर्द?

सीमा हैदर के पाकिस्तानी होने के बारे में आसपास के लोग बिल्कुल अंजान थे। वो तो भला हो सचिन का कि उसने खुद जाकर पुलिस को बता दिया। इसके बाद सीमा जेल गई। जेल से जमानत पर बाहर आई। मीडिया में दोनों की अमर प्रेम कथा के खूब चर्चे हुए। सीमा तो मानो जैसे सेलेब्रिटी ही बन गई। इंटरव्यू लेने वालों का ताता लग गया। इसके बाद एंट्री हुई यूपीएटीएस की। यूपी एटीएस ने सीमा और सचिन दोनों को अपने यहां बुला लिया। पुलिस वालों ने सीमा सचिन से पूछताछ की। इसके बाद सीमा फिर लौटी। इस बीच बहुत सी बातें सीमा और सचिन ने इंटरव्यू में कहीं। सीमा के घर पर पुलिस का पहरा भी बिठ गया। यही हाल पाकिस्तान में भी था। वहां की पुलिस भी अंजू के आने के पीछे के कारण तलाशने और तहकीकात में पूरी शिद्दत से जुट गई। पुलिस की जिम्मेदारी इनके प्यार के साथ ही इनकी जान की सुरक्षा भी है। ऐसे में पुलिस का तो सिरदर्द बढ़ ही गया ना।

एक की शादी तो दूसरे की सगाई

भारत में अलवर की रहने वाली अंजू अपने फेसबुक पर मिले प्यार से मिलने पाकिस्तान पहुंची। हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा अंजू ने साफ कर दिया कि वह शादी करने के लिए इस्लाम नहीं कबूलेगी। वहीं, अपनी सीमा हैदर कैमरे पर मुस्कुराते हुए साफ कहा कि वह अब सीमा मीणा बन चुकी है। अंजू जहां अपने प्रेमी से सगाई करने पहुंची। वहीं, सीमा ने शादी के बाद भारत की नागरिकता की मांग कर दी है। खास बात है कि दोनों प्रेमिकाएं शादीशुदा हैं। अब खबर है कि प्रेमी नसरुल्लाह ने शादी से इनकार कर दिया है। पहले वह सगाई फिर अगली बार पाकिस्तान आने पर शादी की बात कह रहा था।

दुबई वाया नेपाल टू इंडिया

दोनों प्रेम कहानियों में प्रेमिका का हौंसला और जज्बा तो काबिलेतारीफ है। खबर है कि भारत आने के लिए सीमा हैदर ने लाखों रुपये खर्च कर दिया। उसने पाकिस्तान में अपना घर बेचा। लाखों रुपये लेकर वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहले दुबई गई। दुबई के बाद वह नेपाल पहुंची। इसके बाद नेपाल की सीमा से भारत में पहुंची। वहीं, अंजू तो पाकिस्तानी वीजा लेकर प्रेमी से मिलने पहुंची है। हालांकि, अंजू को भी पाकिस्तान का वीजा इतनी आसानी से नहीं मिला। अंजू ने भी पाकिस्तानी वीजा हासिल करने में अच्छी खासी रकम खर्च की। खबर है कि अंजू कुछ दिन बाद भारत लौटने वाली है।

लोगों की टेंशन भी कम नहीं है

इन दोनों प्रेम कहानियों में दोनों मुल्कों की जनता भरपूर आनंद ले रही है। सीमा हैदर के जासूस होने से लेकर उसको भारत की नागरिकता मिलने, उसके पाकिस्तान जाने को लेकर पूरी दिलचस्पी है। इस बात को लेकर तो भारत में सर्वे तक हो चुका है। क्या सीमा भारत में रहेगी या पाकिस्तान जाएगी। सीमा को भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। पाकिस्तान में भी लोग अंजू को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। आखिर दोनों प्रेम कहानियों का क्या अंजाम होगा यह आने वाला समय ही तय करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button