‘ये भीड़ नहीं बेरोजगारी है…,’ बिहार में टीचर भर्ती परीक्षा के लिए भयंकर भीड़, पटना जंक्शन का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर पटना जंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे जनता बेरोजगारी के हाल से जोड़कर देखा रही है। इस क्लिप में रेलवे स्टेशन पर भयंकर भीड़ नजर आ रही है। वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि बिहार में ‘शिक्षक भर्ती परीक्षा’ में शामिल होने इतने कैंडिडेट्स आ गए कि पटना जंक्शन का प्लेटफॉर्म जाम हो गया! दरअसल, ‘बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन’ (BPSC) अलग-अलग पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए परीक्षाएं आयोजित की हैं, जो 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इनमें बिहार के अलावा अन्य राज्यों के युवाओं ने भी भाग लिया है। लेकिन इन परीक्षाओं के लिए केवल बिहार में ही सेंटर दिए गए हैं। ऐसे में 23 अगस्त की शाम से ही पटना जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी और देखते ही देखते ऐसा हाल हो गया कि वीडियो सोशल वीडियो पर छा गया।
ये भीड़ नहीं बेरोजगारी है…

यह वीडियो ‘बिहार शिक्षा मंच’ (@btetctet) के ट्विटर हैंडल से 23 अगस्त को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – BPSC टीचर परीक्षा… पटना जंक्शन का हाल देखें। इस ट्वीट को न्यूज लिखे जाने तक 3 लाख 87 हजार व्यूज और साढ़े चार हजार लाइक्स मिल चुके हैं। तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – समय का पहिया घूम चुका है, बिहार में देश के छात्र रोजगार के लिए उमड़ रहे हैं। दूसरे ने लिखा – बिहार का लूनर मिशन यही हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि सब एग्जाम में ऐसा ही रहता है, तो कुछ ने लिखा – ये भीड़ नहीं बेरोजगारी है। वैसे आपका क्या कहना है इस मामले पर? कमेंट में बताइए।



