Uncategorized

इंडिया खाने को देता है… चंद्रयान के सवाल पर भीड़ में घिर गई पाकिस्तानी यूट्यूबर, लोगों ने की बदतमीजी

पाकिस्‍तान के पूर्व साइंस मिनिस्‍टर मीडिया से भारत के चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग की वकालत करते हैं। दूसरी तरफ उनके ही देश के लोग इस बारे में सवाल पूछने वाली यू-ट्यूबर को ही निशाना बनाने की कोशिशें करते हैं। पाकिस्‍तान की मशहूर यू-ट्यूबर सना अमजद जो भारत में भी एक जाना-माना नाम हैं, उन्‍होंने जब देश की जनता से चंद्रयान-3 से जुड़ा सवाल पूछा तो लोगों ने उन पर अपना गुस्‍सा निकाला। कुछ लोग तो उन पर इतना भड़क गए कि उनका माइक छीन कर उनसे बदतमीजी करने लगे। यह बताता है कि आर्थिक बदहाली और संकट के बाद भी पाकिस्‍तान की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

मुल्‍क के खिलाफ सना
सना अमजद ने नागरिकों की भीड़ में कुछ लोगों से भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लेकर सवाल पूछा। उन्‍होंने लोगों से पूछा कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम लैंडर के करीब है और अपने लिए जगह तलाश रहा है तो इस पर अवाम की क्‍या राय है? इस पर मोहम्‍मद फैजान ने भारत को मुबारकबाद दी। उन्‍होंने कहा कि भारत के इस मिशन से सीख लेने की बात कही। साथ ही उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को भी टेक्‍नोलॉजी और साइंस पर ध्‍यान देने की जरूरत है। इसके बाद एक और शख्‍स ने कहा कि सना अमजद ने चंद्रयान-3 के बारे में सवाल पूछकर मुल्‍क के खिलाफ बात की है। इस पर सना ने उनसे पूछा कि कौन सी बात ऐसी है जो मुल्‍क के खिलाफ है? इस पर उस नागरिक का जवाब था कि भारत, चांद के ऊपर पहुंच रहा है, यह बात करके पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती की जा रही है।

सना के साथ बदतमीजी
इसके बीच एक और नागरिक ने कहा कि सना सही कह रही हैं और पाकिस्‍तान में एक ऐसी सरकार होनी चाहिए जो देश का भला सोचें। इसके बाद एक नागरिक ने कहा कि सना इस तरह से भारत की तारीफ कर रहे हैं तो क्‍या वह इंडिया का दिया हुआ खा रही हैं या फिर उन्‍हें पैसे मिल रहे हैं भारत से। वह पाकिस्‍तान का सपोर्ट क्‍यों नहीं कर रही हैं। सना ने कहा कि भारत चांद पर पहुंच गया है और उनका देश कहा है? इस पर पास में खड़े व्‍यक्ति ने कहा कि पाकिस्‍तान भी बहुत आगे निकल गया। इसी बहस में एक शख्‍स सना का माइक छीनने की कोशिश की। साथ ही उनके साथ बदतमीजी भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button