7 साल बाद लालू यादव पहुंचे अपने गांव-ससुराल, भावुक होकर बोले- बेटी ने किडनी देकर बचा ली जान
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव लंबे समय के बाद अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार को गोपालगंज पहुंचे लालू यादव ने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह लालू यादव और राबड़ी देवी प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
पैतृक गांव और ससुराल में बेसब्री से इंतजार
लालू प्रसाद यादव करीब 7 साल बाद मंगलवार को अपने गांव फुलवरिया जा रहे हैं। वे अपने ससुराल भी जाएंगे, जहां अपने लोगों से बातचीत करेंगे। पैतृक गांव फुलवरिया और ससुराल सेलर में परिजन और स्थानीय ग्रामीणों को बेसब्री से उनका इंतजार था।
बेटी को लेकर भावुक हुए लालू यादव
गृह जिला पहुंचे लालू प्रसाद यादव लालू यादव काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटी ने किडनी देकर उनकी जान बचा लीं। उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में रहने वाली बेटी ने अपनी किडनी जान का परवाह किए बिना दी।
दो करोड़ युवाओं को रोजगाद देने का वादा पूरा नहीं
आरजेडी प्रमुख ने कहा कि देश के लोगों को गुमराह करने का काम प्रधानमंत्री करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आई, तो दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, बेरोजगारी मिटाएंगे, लेकिन ये वादा आज तक पूरा नहीं हुआ।




