Uncategorized

ऐश्वर्या राय की तरह खाएं मछली, दिखेंगी चिकनी जैसी, कोई भी हो जाएगा कायल, एकनाथ शिंदे के मंत्री की ये कैसी सलाह?

महाराष्‍ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के बयान से बहस छिड़ गई है। शिंदे-फडणवीस-पवार गठबंधन सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हर दिन मछली खाती थीं। इसलिए उनकी आंखें और त्वचा खूबसूरत हैं। मंत्री ने लोगों से कहा क‍ि मछली खाने से आपकी आंखें भी खूबसूरत होंगी। विजयकुमार गावित महाराष्‍ट्र के नंदुरबार से बीजेपी नेता हैं और सरकार में आदिवासी विकास मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

विजयकुमार गावित ने क्या कहा?
विजयकुमार गावित ने कहा क‍ि मछली खाने से दो फायदे होते हैं। अगर मह‍िला खाती है तो इससे चेहरा चमक उठता है। जो भी इसे देखेगा उसे यकीन हो जाएगा। क्या किसी ने ऐश्वर्या राय को देखा है? उसने क्या खाया या नहीं, ऐश्वर्या राय बेंगलुरु से समुद्र के किनारे… वह हर दिन मछली खाती थी, उसकी आंखें कैसी हैं? आपकी भी होंगी। मछली खाने से एक फायदा यह है क‍ि हमारी त्वचा में चमक आती है। इसमें तेल है। इसका आंखों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। विजयकुमार गावित ने कहा कि मछली के तेल से शरीर की त्वचा अच्छी दिखती है।

कहां पर कही ये बातें
विजयकुमार गावित ने धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटते हुए एक कार्यक्रम में दौरान कहीं। इस मौके पर विजय कुमार गावित की बेटी डॉ सुप्रिया गावित भी मौजूद थीं।

कौन हैं विजयकुमार गावित?
डॉ विजयकुमार गावित 2019 चुनाव से पहले एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए थे। वह नंदुरबार विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सबसे पहले उन्होंने 2009 में अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। फिर 2014 में फडनवीस सरकार में और अब 2022 में शिंदे सरकार में। डॉ विजयकुमार गावित पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। उनकी बेटी हिना गावित नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button