Uncategorized

फ्री मोबाइल का लालच देकर 17 साल की छात्रा से रेप, आरोपी कैशियर की हुई जमकर धुनाई

राजस्थान में चौंकाने वाला मामला सामने आया जब सरकारी विभाग में काम करने वाले कैशियर ने 17 वर्षीय किशोरी से रेप किया। हालांकि, जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हंगामा मच गया। आरोपी PHED विभाग के कैशियर को लोगों ने पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। पीएचईडी में काम करने वाले इस कैशियर का नाम सुनील जांगिड़ है। आरोपी की उम्र 35 साल है। आरोपी ने 17 वर्षीय छात्रा को फ्री मोबाइल फोन का लालच देकर अपने साथ ले गया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

PHED विभाग में कैशियर ने की वारदात

पूरा मामला करौली जिले का है, जहां पीएचईडी कर्मचारी सुनील जांगिड़ ने 17 वर्षीय लड़की को प्रदेश सरकार की शुरू की गई फ्री योजना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को लालच दिया कि तुम्हें भी मुफ्त में स्मार्टफोन मिल जाएगा। लड़की उसके झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। यही उसने लड़की के बलात्कार किया। इसी बीच घटना का खुलासा शनिवार को तब हो गया जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया किशोरी संग क्या हुआ था

बताया जा रहा कि पीएचईडी कर्मचारी सुनील जांगिड़ (35) ने कथित तौर पर किशोरी को फुसलाया। उसने ये कदम उस समय उठाया जब किशोरी घर पर अकेली थी। टोडाभीम पुलिस स्टेशन के एसएचओ ब्रिजेश कुमार मीना ने एफआईआर के हवाले से टीओआई को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन दिलाने का वादा करते हुए आरोपी ने लड़की को अपनी गाड़ी में साथ आने के लिए कहा।

आरोपी की लोगों ने जमकर की पिटाई

एसएचओ मीना ने बताया कि आरोपी कैशियर लड़की को एक दोस्त के घर ले गया, चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया और अपने कार्यालय जाने से पहले उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। लड़की ने घटना के बारे में राहगीरों को बताया। इसी के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि, लोगों ने पुलिस को सूचित नहीं किया और इसी बीच आरोपी भागने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button