Uncategorized
टमाटर की माला पहनकर संसद में बैठे AAP सांसद, कैमरे के सामने उठाकर दिखाते रहे, मचा हंगामा
राज्यसभा में आज आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता टमाटर की माला पहनकर आ गए। इस पर काफी हंगामा हुआ। सुबह जब उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो जेडीयू के सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े बोलने लगे। कैमरे पर कई सांसद दिखाई दे रहे थे। इसमें हेगड़े के पास बैठे सदस्य भी थे। वह काले चश्मा पहने थे और बार-बार टमाटर की माला को ऊपर उठा रहे थे। उनके आगे वाली कतार में आप के सांसद राघव चड्ढा भी बैठे हुए थे। हंगामा बढ़ा तो राज्यसभा के सभापति ने खड़े होकर सांसद का नाम लिए बगैर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद से संसद परिसर में टमाटर की माला पहने फोटोग्राफरों को पोज भी दिए।




