Uncategorized
राहुल गांधी को वापस मिली सांसदी, इतने खुश हुए अधीर कि मिठाई से भर दिया खरगे का मुंह
संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। इधर राहुल गांधी की सजा पर रोक के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सत्ता पक्ष की ओर से भी हंगामा बढ़ गया। इस बीच संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी सप्ताह काफी अहम होने वाला है। सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सर्विसेज बिल पेश होगा। लोकसभा में तो आसानी से ये बिल पास हुआ लेकिन राज्यसभा में विपक्ष विपक्ष इसे लेकर भी हंगामा कर सकता है। वहीं इसी हफ्ते संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संसद में नजर आ सकते हैं। संसद सत्र से जुड़े लाइव अपडेट के लिए बने रहिए नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ
- 12:03 PM,Aug 07 2023संसद भवन पहुंचे राहुल गांधीकांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंच चुके हैं। संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों ने उनका स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज लोकसभा में उनकी सांसदी बहाल हुई है। सांसदी बहाल होते ही राहुल कार्यवाही में शामिल होने संसद भवन पहुंच गए।
- 11:05 AM,Aug 07 2023लोकसभा में फिर हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगितलोकसभा में हंगामा जारी है। सोमवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों की तरफ से फिर शोर-शराबा शुरू हो गया। स्पीकर बिरला ने सदस्यों से शांत रहने की अपील की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

- 11:01 AM,Aug 07 2023राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाललोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के राहुल की सजा पर रोक लगाने के आदेश के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल मॉनसून सत्र में ही सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं।
- 10:53 AM,Aug 07 2023इतने खुश हुए अधीर कि मिठाई से भर दिया खरगे का मुंहमानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। जैसे ही यह खबर कांग्रेस नेताओं तक पहुंची वे जोश से भर गए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन तो इतने खुश हुए कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष खरगे का मुंह मिठाई से भर दिया।

- 10:52 AM,Aug 07 2023AAP और I.N.D.I.A ब्लॉक दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस बिल को विधायी प्रक्रिया के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से भी रोकेंगे…यह दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को गुलाम बनाने का बिल है, यह 2 करोड़ लोगों के मतदान के अधिकार को खत्म कर देता है…:



