Uncategorized

कंगना रनौत को पसंद आई ‘ओपेनहाइमर’, भगवद गीता वाले इंटीमेट सीन को बताया सबसे फेवरेट, वीडियो वायरल

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ 21 जुलाई को रिलीज हुई और तभी से ये विवादों में छाई हुई है। इसके एक सीन पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। जहां जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के किरदार में सिलियन मर्फी इंटीमेट सीन के दौरान ‘श्रीमद भगवद गीता’ पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मूवी के बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने इस मूवी के बारे में सोशल मीडिया पर रिव्यू भी शेयर किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।

ट्विटर पर कंगना रनौत ने नई फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ओपेनहाइमर डे… क्या कमाल की फिल्म है। फिजिक्स, पॉलिटिक्स और हिस्‍ट्री का बढ़िया मिश्रण, जो मुझे पसंद है!! अगर सिनेमैटिक ऑर्गेज्म नाम की कोई चीज है तो मेरे लिए यह #ओपेनहाइमर है।’ इसके अलावा यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने फिल्म का बचाव भी किया है।

कंगना रनौत ने दिया यूजर को जवाब

कंगना रनौत ने लिखा, ‘हर किसी का भक्ति दिखाने का अपना तरीका होता है। एक यहूदी होने के नाते वह धार्मिक रूप से हिंदू देवताओं को नहीं समझेंगे। लेकिन फिल्म में अगर भगवान विष्णु से प्रभावित है तो… अब ये उनकी सच्ची भक्ति है।’ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें भी वो तारीफ करती दिख रही हैं।

कंगना रनौत को पसंद आया ये सीन

कंगना रनौत ने फैन्स से कहा कि वो मूवी देख कर आई हैं। उन्हें ये फिल्म अच्छी लगी। वो कहती हैं, ‘ये एक फिजिसिस्ट की कहानी है, जो वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका के लिए परमाणु बम बनाते हैं। इसमें मेरा फेवरेट पार्ट भगवद गीता वाला है, जहां भगवान विष्णु का रेफरेंस दिया गया है। वह भगवान के उपदेशों को अपने अंदर चैनलाइज करते नजर आते हैं।’ बता दें कि ‘ओपेनहाइमर’ 21 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसने 11 दिनों में Sacnik के मुताबिक, अब तक 95.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button