25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख… कौन हैं यूपी के आदिल खान, जिनके हाथ दुबई में लगी मेगा लॉटरी
किस्मत कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता है। भाग्य में अगर लिखा हो तो रंक भी राजा बन जाता है। बिना कुछ किए लाखों-करोड़ों की लॉटरी लग जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद आदिल खान के साथ भी ऐसा ही हुआ। किस्मत ने ऐसी बाजी पलटी की अब अगले 25 सालों तक उन्हें हर महीने उन्हें 5.5 लाख रुपये मिलेंगे। न तो उन्हें नौकरी करने की जरूरत है न कोई कारोबार। बिना कुछ किए अगले 25 सालों तक उनके खाते में हर महीने 5.5 लाख रुपये उनके खाते में आते रहेंगे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ क्या है। दरअसल आदिल के हाथ मेगा लॉटरी लगी है। दुबई में काम करने वाले आदिल खान ने UAE में एक मेगा लॉटरी जीती है।
25 सालों तक हर महीने 5.5 लाख रुपये
आदिल ने पहली बार एमिरेट्स ड्रॉ के एफएएसटी 5 गेम में हिस्सा लेते हुए लॉटरी का टिकट खरीदा और किस्मत देखिए कि पहली बार में ही वो विजेता बन गए। मेल के जरिए उन्हें जीतने की सूचना दी गई। उन्हें बताया कि अब उन्हें अगले 25 सालों तक हर महीने 25000 दिरहम के रूप में मिलेंगे। अगर इसे भारतीय रुपये में देखें तो यह करीब 5.50 लाख रुपये के करीब होता है।




