Uncategorized

 ‘मैं तो वीडियो देख भी नहीं पाई…’, मणिपुर में महिलाओं संग हैवान‍ियत पर जया बच्चन हुईं शर्मसार

मणिपुर की महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन ने चुप्पी तोड़ी है। इस घटना के बारे में बात करते हुए जया ने कहा कि वह इस हैवानियत भरे वीडियो को पूरा नहीं देख पाईं। ये देखकर वह शर्म से चूर-चूर हो गईं। उन्होंने राजनैतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा कि मई में हुई इस घटना के बारे में किसी ने एक शब्द नहीं कहा। देश के कोने-कोने में महिलाओं के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव हो रहा है।

Manipur Incident: 19 जुलाई को मणिपुर से एक बेहद भयानक वीडियो सामने आया, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर परेड करवाई जा रही थी। उन्हें तमाम तरीके से यातनाएं दी गईं। महिलाएं वीडियो में रोती बिलखती दिखीं मगर हैवानों ने महिलाओं पर तरस नहीं खाया। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गुस्सा जाहिर किया था। वहीं बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने भी सबसे पहले इस घटना पर रिएक्ट किया। अब जया बच्चन बच्चन ने ऐसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

मणिपुर घटना पर जया बच्चन का रिएक्शन

एएनआई के मुताबिक, Jaya Bachchan ने महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी दर्दनाक घटना पर कहा कि वह तो पूरा वीडियो देख भी नहीं पाईं। उन्हें ये देखकर बहुत ही बुरा लगा। किसी को परवाह ही नहीं है कि आखिर महिलाओं के साथ कितना गलत बर्ताव हो रहा है। ये बहुत ही निराश करने वाला है। हर रोज देश के कोने कोने से महिलाओं के साथ हो रही ऐसी भयानक घटनाएं सामने आ रही है।

मणिपुर घटना आखिर क्या है

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के भयावह वीडियो में नजर आ रही महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया। पहले उन्हें नग्न करके सड़क पर दौड़ाया गया तो फिर उन्हें धान के खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया गया। ये घटना 4 मई की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button