Uncategorized

गांजे के साथ गिरफ्तार मॉडल जीजी हदीद ने जमानत मिलते ही की मौज-मस्ती, शेयर की बिकीनी में पिक्स

फैशन जगत पर राज करने वाली जीजी हदीद इस बार गलत वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। सुपर मॉडल को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वो और उनके दोस्त आइलैंड पर समंदर किनारे मौज-मस्ती करते दिखे। इसकी तस्वीरें खुद जीजी ने शेयर कर खास कैप्शन भी लिखा है। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम@ gigihadid)

क्यों हुईं गिरफ्तार?

केमैन आइलैंड कस्टम्स एंड बॉर्डर कंट्रोल के अनुसार, 10 जुलाई को जीजी और उनकी इन्फ्लुएंसर फ्रेंड लीया निकोल मैक्कार्थी केमैन आइलैंड पहुंची थीं।

चेकिंग के दौरान इनके सामान में गांजा और उसे लेने के लिए पैराफर्नेलिया पाया गया था। दोनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। बताया जा रहा है कि इन्होंने 1,200 डॉलर्स यानी करीब 98,520 रुपए का फाइन भी भरा है।

आइलैंड पर दोस्तों के साथ मस्ती करती जीजी ने अपनी बिकीनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका सिजलिंग अवतार देखने लायक है। सोशल मीडिया पर साझा फोटोज के साथ जीजी ने खास मेसेज भी लिखा है, जिसमें रिहा होने से मिले राहत के एहसास को अनुभव किया जा सकता है।

क्या लिखा जीजी ने?
जीजी ने अपने हॉलिडे के दौरान के फोटोज के साथ लिखा ‘All’s well that ends well’ यानी ‘अंत भला तो सब भला’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button