Uncategorized

9999… वाले Jio VIP Number, ऐसे घर बैठे करें ऑर्डर, जानें इसका पूरा प्रॉसेस

रिलायंस जियो की तरफ से वीआईपी मोबाइल नंबर ऑफर किया जा रहा है। जहां से आप अपनी पसंद का मोबाइल नंबर चुन पाएंगे। मतलब अगर आपकी डेट ऑफर बर्थ 3 जुलाई है, तो आप 0301 सीरीज वाले मोबाइल नंबर को चुन पाएंगे। जियो का यह खास ऑफर जियो प्लस पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। बता दें कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे वीआईपी मोबाइल नंबर के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रॉसेस..

कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें VIP नंबर
सबसे पहले आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद selfcare और फिर च्वाइज नंबर ऑप्शन पर जाना होगा।

जहां आपको अपना मौजूदा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीटी आएगा, जिसे वेरिफाई करना होगा।
वेरिफिकेशन के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी पसंद के 4 मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा, जिस आप अपने मोबाइल नंबर में देखना चाहते हैं।
यह 4 अंक दर्ज करने के बाद आपके सामने कई सारे 10 अंकों वाले मोबाइन नंबर के ऑप्शन आएंगे, जिसमें से आप कोई एक नंबर चुन सकते हैं।
इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको पे नाउ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको पेमेंट के लिए UPI, Google Pay, PhonePe, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ऑप्शन मिलेंगे।
अगर आप 499 रुपये पे कर देते हैं, आपके नाम पर नया मोबाइल नंबर जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button