Uncategorized

मैं तो छह महीने से इंतजार कर रहा हूं, दिल्ली घुमाने का न्योता नहीं मिला… हिमंत बिस्वा सरमा का केजरीवाल पर तंज

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह छह महीने से केजरीवाल के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनके पास दिल्ली घुमाने वाला इन्वाइट नहीं आया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज भी केजरीवाल अगर निमंत्रण भेजते हैं तो वह उनके घर मिलने जाएंगे।

केजरीवाल पर तंज कसते हुए हिमंत सरमा ने कहा, ‘मैं इतना ही इंतजार कर रहा हूं कि वह निमंत्रण कब आएगा। अब तो छह महीने हो गए हैं लेकिन आज तक निमंत्रण नहीं मिला। आज भी अगर वह आमंत्रित करते हैं तो मैं उनके घर मिलने चला जाऊंगा।’

केजरीवाल ने चाय पर बुलाया था
दरअसल इसी साल अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल असम के दौरे पर आए थे। इस दौरान केजरीवाल ने असम सीएम हिमंत सरमा को दिल्ली आने और अपने आवास पर चाय के लिए निमंत्रण दिया था। दोनों के बीच खूब जुबानी जंग छिड़ी थी।

हिमंत का विवादित बयान
हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने असम में सब्जियों के दाम बढ़ने के लिए मुस्लिम सब्जी विक्रेता को जिम्मेदार ठहराया था। मुख्‍यमंत्री ने कहा था, ‘ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों की दरें कम हैं। हालांकि, शहरों में आते-आते कीमतें बढ़ जाती हैं।’ उन्‍होंने दावा किया था कि सभी विक्रेता दरें बढ़ा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर मिया लोग हैं।

सरमा ने कहा था, ‘वे (पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान) असमिया लोगों से ऊंची कीमतें ले रहे हैं। गुवाहाटी में मिया लोगों ने स्थानीय सब्जी बाजारों पर नियंत्रण कर लिया है।’ उन्‍होंने कहा कि अगर कोई असमिया युवक सब्जियां बेच रहा होता, तो वह अन्य असमिया साथी नागरिकों से बढ़ी हुई कीमतें नहीं ले सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button