Uncategorized

घायलों को देख भावुक हो गए एसपी, परिजनों को गले लगाकर खुद भी रोने लगे, सिलेंडर ब्लॉस्ट के कारण हुआ था हादसा

एमपी के टीकमगढ़ जिले के बदान मोहल्ले में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से पति-पत्नी समेत दो बच्चे झुलस गए। हादसे में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, घायलों से मुलाकात करने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए बुजुर्ग को गले लगा कर सांत्वना दी। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर पुलिस अधीक्षक अपने आप को रोक नहीं सके और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए।

दरअसल, सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग बुरी तरह घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लल्लू कुशवाहा की पत्नी रानी सुबह करीब सात बजे बच्चों और पति के लिए नाश्ता बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

पड़ोसियों ने की मदद
चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के रहने वाले लोगों ने दौड़कर घायल लल्लू, उनकी पत्नी रानी और दो बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक घर का सामान जलकर राख हो चुका था। घायल बच्चों की हालत देख पुलिस अधीक्षक भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि किसी भी परिवार के ऊपर इस तरह की विपदा नहीं आनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-

हालत स्थिर बनी हुई है
उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर में आग लगने और उसे बुझाने को लेकर वह जिले में अभियान चलाएंगे। इसके अलावा वह लोगों को जागरूक किया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती चारों घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन चीख-पुकार सुनक हम लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक परिवार के सदस्य आग में झुलस गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button