लाडली बिटिया पर मुकेश अंबानी को भरोसा, सौंप दी एक और कंपनी की कमान
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब धीरे-धीरे अपनी कंपनी की कमान अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की कमान जहां आकाश अंबानी (Aakash Ambani) के कंधों पर हैं तो वहीं रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की जिम्मेदारी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के पास है। पेट्रो कैमिकल का कारोबार अनंत अंबानी (Anant Ambani) संभालते हैं। शादी के बाद जहां आम तौर पर बेटी के पराया धन मान लेते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी ने इस धारणा को बदल दिया है। लाडली ईशा की शादी के बाद भी उनका भरोसा अपनी बेटी पर कायम है। वो उन्हें लगातार अपने कारोबार में शामिल कर रहे हैं। इसी भरोसे के साथ उन्होंने ईशा अंबानी पीरामल को एक और कंपनी की कमान सौंप दी है।मुकेश अंबानी धीरे-धीरे रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं तो वहीं कंपनी का काम वो बच्चों को सौंप रहे हैं। मुकेश अंबानी के बच्चें भी उनके भरोसे पर खूब खरे उतरे हैं। बेटी ईशा अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस रिटेल तेजी से ग्रोथ कर रहा है। मुकेश अंबानी बेटी ईशा पर खूब भरोसा दिखा रहे हैं। रिलायंस रिटेल के बाद उन्होंने ईशा अंबानी को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने ईशा अंबानी को रिलायंस की फाइनेंस कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है।रिलायंस ने अपनी फाइनेंसियल सर्विसेज को अलग करने का फैसला किया। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को बाजार में लिस्ट करने की तैयारी है। आपको बता दें कि अभी तक इसे रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड यानी आरएसआईएल के नाम पर जाना जाता था। अब इसे अलग कर जेएफएसएल का नाम दिया गया है। जिसकी कमान ईशा संभालेंगी।ईशा अंबानी ने रिलांयंस रिटेल को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। ईशा के नेतृत्व में रिलायंस रिटेल की वैल्यूएशन 111 अरब डॉलर को पार हो गई है। वहीं रिलायंस रिटेल की ई-कॉमर्स यूनिट जियोमार्ट की करीब 36.5 अरब डॉलर की वैल्यू भी शामिल है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में रिलायंस रिटेल की ई कॉमर्स कारोबार का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2025 की सेल्स के हिसाब से निकाला है।




