Uncategorized

अरे! उर्दू के किन शब्दों को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं लोग, क्या आपको पता है इनका मतलब

आपने उर्दू की शेर-शायरियों को जरूर सुना होगा। हमारी आम बोलचाल में भी उर्दू के कई शब्द शामिल हो गए हैं। लोगों को पता भी नहीं होता कि आपस में बात करते वक्त कई उर्दू के शब्द बोल जाते हैं। लेकिन उर्दू के कई शब्द जितने खूबसूरत हैं, उतने ही कठिन भी। उनका अर्थ समझने के लिए लोग इंटरनेट और डिक्शनरी की मदद लेते हैं। आज हम आपको कुछ उर्दू के ऐसे ही 5 शब्दों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लोग रेख्ता की उर्दू डिक्शनरी पर सबसे ज्यादा खोजते हैं।

1. क़फ़स
कृफ़स शब्द को लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। इसका हिंदी में मतबलब परिंदे का पिंजड़ा होता है। इस शब्द का इस्तेमाल कैद, जाल या जेल के लिए भी करते हैं।

2. हुस्न-ए-तलब
ये अरबी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ मांगने का अच्छा तरीका, कोई चीच इशारे इशारे में मांगना या किसी चीज को इस तरह मांगना कि देने वाला देते हुए ख़शी महसूस करे।

3. बसर
डिक्शनरी में लोग बसर शब्द को भी खूब खोजते हैं। ये फारसी का शब्द है। इसका मतलब गुजारा, जीवन-यापन या जीविका होता है।

4. बसर-औक़ात
बसर-औकात शब्द भी आजीविका से ही जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ जीवन-यापन का सहारा, रोजगार का सहारा या जीविका साधन होता है।

5. मुंतशिर
ये शब्द इन दिनों काफी सर्च हो रहा है। मुंतशिर अरबी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ बिखरा हुआ, तितर-बितर, बिखरने वाला, फैलने वाला या परेशान होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button