Uncategorized

गोवा जाने वाली Vande Bharat Express का प्लेन से भी महंगा टिकट…लेकिन फिर भी लोगों को पसंद आ रहा है सफर

गोवा शब्द का जिक्र आते ही हमारे दिमाग में ‘ना कभी प्लान नहीं बन पाएगा’ जैसा ख्याल आने लगता है, क्योंकि एक तो सफर दूर, फिर महंगे ट्रिप के लिए दोस्तों को मनाना, और ऊपर से फ्लाइट टिकट की अधिक कीमत, जेब मतलब पहले से ही ढीली हो जाती है। लेकिन शायद अब आपका ये दुख दूर हो जाए अगर हम आपको बताएं कि मुंबई में शुरू होने वाली चौथी वन्दे भारत एक्सप्रेस का किराया भी कुछ कम नहीं है।
मतलब अगर आप कीमत जान लेंगे, तो शायद यही कहेंगे कि इससे अच्छा तो फ्लाइट का किराया है। खैर, पीक सीजन में एयरलाइंस भी कुछ कम पीछे नहीं रहतीं, उस दौरान किसी फ्लाइट टिकट का किराया 3000 हो जाता है, तो किसी का 4 हजार। और ये कीमत तो न्यू ईयर सीजन में और भी ज्यादा देखने को मिलती है। अब ऐसे में वन्दे भारत ही सस्ते में आपके गोवा ट्रिप का सपना पूरा कर सकती है। चलिए आपको मुंबई से गोवा जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस की जानकारी देते हैं। (Left Photo credit: pexels.com)

​कब शुरू हुई मुंबई से गोवा के लिए वन्दे भारत

27 जून 2023 को पीएम मोदी जी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक पब्लिक प्रोग्राम के दौरान 5 वन्दे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिसमें मुंबई से गोवा जाने वाली वन्दे भारत भी शामिल थी। बता दें, मुंबई को ये चौथी वन्दे भारत की सौगात मिली है, तो वहीं मुंबई से गोवा जाने वाली ये पहली वन्दे भारत एक्सप्रेस है। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच दौड़ेगी।अभी गोवा के मडगांव स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक ट्रेन को करीबन 586 किमी दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें 11 से 12 घंटे का समय तो लग ही जाता है। वन्दे भारत ट्रेन से ये दूरी करीबन 8 घंटे तय कर लेंगे, इससे यात्रियों का करीबन 3 से 4 घंटे का समय भी बचेगा। ये ट्रेन बाकि ट्रेनों की हफ्ते में 6 दिन चलेगी, शुक्रवार को वन्दे भारत एक्सप्रेस नहीं चलेगी। मुंबई से शुरू होकर दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम होते हुए ट्रेन गोवा के मडगांव पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button