Uncategorized

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से रांची पहुंची, हाई स्पीड ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को पटना से रांची पहुंची। आज ट्रेन में यात्री सवार थे, बल्कि यह केवल ट्रायल रन था। ट्रायल रन में ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले ही रांची स्टेशन पहुंच गई। पटना से रांची तक का सफर करने में सिर्फ 5 घंटे 45 का वक्त लगा। इससे पहले यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.55 मिनट पर खुली थी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव हुआ। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग और मेसरा में ट्रेन के बाद ट्रेन रांची पहुंची।


समय से पहले पहुंची ट्रेन, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची अपने निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गई। रांची स्टेशन पर ये ट्रेन 12 बजकर 48 मिनट पर पहुंची। इससे पहले ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इसकी एक झलक पाने के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में धक्का-मुक्की की भी नौबत हो गई।

दो बजकर 20 मिनट पर पटना जंक्शन के लिए हुई रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रांची स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली और अंदर प्रवेश कर सुविधाओं का जायजा लिया। झारखंड से पहली बार इस तरह की हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत हुई है। इस कारण लोगों में उत्साह में दिखा। अभी इस ट्रेन का सिर्फ ट्रायल रन था, जल्द ही रांची और पटना के बीच नई हाई स्पीड ट्रेन से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button