Uncategorized

बेटी को सीने से चिपकाए किधर चलीं आलिया भट्ट? 7 महीने की राहा का सामने आया क्यूट सा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया की इकलौती बेटी राहा अब 7 महीने की हो चुकी हैं। कपूर खानदान ने अब तक बिटिया का चेहरा नहीं दिखाया है। खुद आलिया ने पैप्स से रिक्वेस्ट की थी कि वह प्राइवेसी के चलते बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहती हैं। ऐसे में कोई भी पैप भी चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें न लें। बस आलिया की इसी बात की वजह से आजतक फैंस राहा का चेहरा नहीं देख पाए हैं। खैर अब राहा कपूर का क्यूट सा वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी झलक नजर आ रही है।

राहा कपूर को लेकर Alia Bhatt और रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर के घर पहुंचीं। इस दौरान वह बेटी Raha Kapoor को गोद में लिए नजर आ रही हैं। खुद आलिया ने भी व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं तो राहा भी सफेद फ्रॉक में नजर आ रही हैं। आलिया ने राहा का चेहरा अपने हाथ से ढाका हुआ है। वहीं पैप्स ने भी आलिया की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए राहा के चेहरे पर इमोजी लगाया हुआ है।

क्यों आलिया भट्ट नहीं दिखाना चाहतीं राहा का चेहरा

कमेंट बॉक्स में तमाम फैंस ने पपाराजी से यही सवाल किया कि आखिर वह क्यों इमोजी लगाकर राहा का चेहरा छिपा रहे हैं। तो याद दिलवा दें राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने तमाम मीडियाकर्मियों से मुलाकात की थी। उन्होंने सभी से रिक्वेस्ट की थी कि बेटी की तस्वीरें वायरल न करें। वह चाहती हैं कि राहा को भी नॉर्मल लाइफ मिले। जब सही समय आएगा तो वह खुद राहा की तस्वीरें शेयर करेंगी।

शादी और राहा का जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2023 में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को आठ साल डेट किया और फिर शादी का फैसला लिया। दोनों की दोस्ती ब्रह्मास्त्र के सेट पर ही हुई थी और फिर दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई। रणबीर और आलिया की जिंदगी में 6 नवंबर 2023 को राहा आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button