Uncategorized

प्यार-शादी बाद में लव जिहाद… गीता बन गई शबनम, प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप

झारखंड की राजधानी रांची में 8 साल पहले कपड़ा दुकान में काम करने वाली गीता नामक युवती को बद्र से प्यार हो गया। पहले तो बद्र ने खुद को हिन्दू बताया, लेकिन शादी के वक्त उसने मुस्लिम होने की बात गीता को बताई। शादी के बाद धर्म परिवर्तन करा कर गीता शबनम बन जाती है। शबनम का 6 साल का एक बेटा भी है। लेकिन अब शबनम को शादी के 8 साल बाद पता चल रहा है कि उसकी पहले से ही एक पत्नी है, जिसकी 12 साल की एक बेटी भी है। यह मामला तब उजागर हुआ, जब शबनम ने रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बद्र खान के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। शबनम परवीन ने अपने पति बद्र खान पर प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया। शबनमनेे शादी के 8 साल बाद पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

पहली पत्नी को घर वालों ने बताया भाभी

शबनम बताती है कि पति बद्र खान उसे परिवार के साथ नहीं बल्कि कांटाटोली में ही किराये के मकान में रखता था। घर में पहले से मौजूद समां परवीन को परिवार के लोगों ने उसकी भाभी बताया। लेकिन समां परवीन उसकी पहली पत्नी है। इस बात की जानकारी शबनम को सात साल बाद मिली कि वह उसकी पहली पत्नी है। इसका विरोध करने पर शबनम (गीता) के साथ घरवालों ने मारपीट शुरू कर दी।

आधी रात घर से बाहर निकाला

तीन महीने पहले ही शबनम और उसके 6 साल के बेटे को आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत महिला ने पहले भी सदर थाना में की थी। लेकिन पुलिस ने सुलह करवाकर मामला शांत कर दिया। लेकिन इसके बाद भी पति की हैवानियत कम नहीं हुई। जिसके बाद शबनम उर्फ गीता एक बार फिर से शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची। थाने में शबनम ने पति और ससुर के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button