स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में मानसिक समस्याओं का खतरा, स्टडी हर मां-बाप को पढ़नी चाहिए
तकनीक और इंटरनेट के बढ़ते यूज की वजह से बच्चे स्मार्टफोन और टैब का पहले से अधिक यूज कर रहे हैं। इससे बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। पैरंट्स को भी लगता है कि इससे उनका बच्चा अन्य बच्चों की तुलना में डिजिटली अपने साथ वाले बच्चों से आगे रहेगा।यदि आपको लगता है कि स्मार्टफोन या टैब का यूज आपके बच्चे को उसके साथ के अन्य बच्चों से आगे निकलने में मदद मिलेगी तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। बच्चों में स्मार्टफोन का बढ़ता यूज उसके भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। एक ग्लोबल सर्वे में ऐसे फैक्ट सामने आए हैं जिसे पढ़कर हर पैरंट्स को सतर्क होने की जरूरत है। इस सर्वे के रिजल्ट परेशान करने वाले हैं। सर्वे के अनुसार एक बच्चे को जितनी जल्दी स्मार्टफोन दिया जाता है, उतना ही उसे एक युवा वयस्क के रूप में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने की आशंका बढ़ जाती है।




