Uncategorized

लड़की का एक्स होगा… दीवार के पास खड़ा वीडियो बना रहा था बंदा, बिगड़ा बैलेंस और दूल्हे पर गिरा दिया पत्थर!

जब तक घर से दुल्हन की विदाई न हो जाए तब तक लोग यही कामना करते हैं कि सारा कार्यक्रम अच्छे से निपट जाए। फिर भी कई बार ऐसी अड़चन आ जाती है, जिससे रंग में भंग पड़ ही जाता है। ऐसा ही हुआ एक गांव में। पूरा मामला जानने के लिए पढ़े ये आर्टिकल।

दिन में दिख गए तारे!

इंटरनेट पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें कभी स्टेज पर आग लग जाती है। तो कभी कोई आवारा पशु घुसकर किसी को घायल कर देता है। ऐसा ही कुछ एक शादी में हुआ। यहां दूल्हे के साथ ऐन मौके पर ऐसा हादसा हुआ जिसे देख हर कोई सन्न रह गया।

इंस्टाग्राम पर (annu22_sa_ ) नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि गांव में शादी का माहौल है। दूल्हा बारात लेकर पहुंच चुका है और शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। इस दौरान उनके आस-पास मेहमानों की भीड़ जमा है। जहां सभी रस्में पूरी हो रही है, वहां एक दीवार भी नजर आ रही है और उस पर खड़े होकर कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। इनके बीच में खड़ा एक लड़का सामने रखे पत्थर पर फोन रखकर वीडियो बनाने की कोशिश करता है। तभी उससे गलती हो जाती है और पत्थर नीचे खड़े दूल्हे पर गिर जाता है। दूल्हा डगमगाते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। दूल्हे की हालत देख सभी लोग हैरान रह जाते हैं। तुरंत हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button