दिल्ली के साकेत कोर्ट गोलीकांड में आया नया ट्विस्ट, महिला और वकील की रंजिश की पूरी कहानी जानिए
दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। सबकुछ सामान्य चल रहा था तभी फायरिंग की आवाज आई। उसके साथ ही एक महिला के जोर-जोर से चींखने और रोने की आवाज गूंजने लगी। इस बीच चार राउंड फायरिंग हुई। पता चला कि एक वकील ने अदालत परिसर में महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। अब दिल्ली पुलिस ने पूरी तस्वीर साफ की है। महिला के अलावा एक अन्य शख्स को भी गोली लगी है और अच्छी बात ये है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। खास बात ये है कि जिस महिला को गोली लगी है, उसके और आरोपी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने पैसे डबल करने के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर चीटिंग की थी। पिछले साल दिसंबर में वह गिरफ्तार भी हुई थी।पिछले साल चीटिंग के केस में अरेस्ट हुई थी महिला
दिल्ली पुलिस की डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि महिला के अलावा जिस एक और शख्स को गोली लगी है, दोनों खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीसीपी ने बताया कि जिस महिला को गोली लगी है उसका नाम एम. राधा है। वह पिछले साल दिसंबर में चीटिंग के एक केस में गिरफ्तार हुई थी। जिस वकील ने शुक्रवार को उसे गोली मारी, वह दिसंबर वाले केस में पीड़ित था। उसी की दर्ज कराई एफआईआर पर महिला की गिरफ्तारी हुई थी।जिस वकील ने गोली मारी, उसी की शिकायत पर तब हुई थी अरेस्ट
डीसीपी ने बताया कि महिला को हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी थी। जमानत की शर्तों में एक शर्त ये थी कि महिला और पीड़ित मध्यस्थता से विवाद सुलझाएंगे और जितनी रकम की चीटिंग हुई, उस पूरी रकम को महिला लौटाएगी। शुक्रवार को महिला




