सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा रांची-देवघर का सफर, अप्रैल से बेंगलुरु के लिए भी होगी सेवा की शुरुआत
रांची से देवघर के लिए अब हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे पहले रविवार को पटना से देवघर के लिए भी फ्लाइट सेवा की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल महीने से बेंगलुरु के लिए भी उड़ान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया है कि सोमवार से रांची के लिए भी देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। रांची के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7964 रांची एयरपोर्ट से दोपहर बाद 3ः25 पर उड़ान भरेगी, जो शाम 4ः25 पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। साथ ही यह फ्लाइट शाम 4ः45 पर देवघर से उड़ान भरेगी और 55 मिनट में रांची पहुंचेगी। देवघर रांची विमान सेवा के लिए किराया 2523 निर्धारित हैं। इस विमान में 20 लोगों ने टिकट बुक कराया है। वही सप्ताह में 3 दिन शनिवार सोमवार और बुधवार को देवघर-रांची हवाई सेवा जारी रहेगी।




