Uncategorized

संताल में BJP को झटका, जेएमएम में शामिल होने के पहले हेमलाल मुर्मू का दावा-2024 में CM हेमंत की होगी वापसी

झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 अप्रैल को वे औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो जाएंगे। करीब नौ वर्षां बाद हेमलाल मुर्मू की जेएमएम में घर वापसी होगी। हेमलाल मुर्मू ने 2014 में जेएमएम छोड़ कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी।
हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जेएमएम में उन्होंने करीब 35 से 40 वर्षां तक काम किया, संगठन को मजबूत किया। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने करीब आठ वर्षों में महसूस किया कि संताल परगना प्रमंडल के लोगों का जेएमएम से भावनात्मक लगाव और जुड़ाव है। आज यह महसूस होता है कि बीजेपी में जाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जब उन्हें यह लगा था कि क्षेत्रीय पार्टी की अपेक्षा राष्ट्रीय पार्टी में जाकर जनता का बेहतर तरीके से सेवा कर पाएंगे। लेकिन इतने वर्षां में उन्होंने बीजेपी को भी नजदीक से देखा, प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button