Crime

अतीक का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम; गोली मारकर नहीं, बम मार कर ही करता है हत्या, धनंजय से लेकर मुख्तार तक के लिए काम कर चुका

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन का आज तीसरा दिन है. अब अतीक अहमद के इस खास गुर्गे के घर को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा. पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने दूसरे आरोपियों के साथ ही गुड्डू के घर को भी चिन्हित कर लिया है.  हत्याकांड से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते कैद हुआ था. अतीक से पहले उत्तर प्रदेश के दूसरे माफिया गुडों के साथ रह चुके गुड्डू की खासियत है कि वह गोली नहीं, बम मारकर ही हत्या की वारदातों को अंजाम को अंजाम देता है. 

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन धनंजय सिंह, अभय सिंह से लेकर मुख्तार अंसारी तक के लिए गुड्डू मुस्लिम ने काम किया है. बीते 10 साल से वह अतीक अहमद की गैंग शामिल है. प्रयागराज में अतीक अहमद के लिए रेलवे के स्क्रैप और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कुख्यात गुड्डू मुस्लिम ही संभालता रहा था.  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button