होटल में सेल्फी, सपना गिल की गाड़ी से पीछा और गिरफ्तारी… पृथ्वी शॉ विवाद की पूरी कहानी

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर पृथ्वी शॉ विवादों में घिर गए हैं. उनकी मुंबई के एक होटल के बाहर फैंस के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ. इस मामले में एक महिला की गिरफ्तारी हो गई है. दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा दावा किया जा रहा है अभी तक क्या-क्या हुआ है.मुंबई के एक क्लब में सेल्फी को लेकर छिड़े विवाद के बाद पृथ्वी शॉ पर मारपीट का आरोप लगा. आरोप है कि एक लड़की और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ के साथ बदसलूकी की, बाद में विवाद इतना गहराया कि लड़की को अरेस्ट कर लिया गया. इस पूरे मामले का अपडेट क्या है, जानिए…
सपना गिल गिरफ्तार, 8 लोगों पर केस
दरअसल, सेल्फी को लेकर हुए झगड़े में एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और उसके दोस्तों ने कथित रूप से मारपीट की, उन्हें धमकाया और वसूली की कोशिश की.ओशीवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी सपना गिल की शुक्रवार को पेशी है.



