24 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी तारा नॉरिस कौन है? जानिए… उनके बारे में सभी जानकारी

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया. इस ऑक्शन के दौरान कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के प्रति फ्रेंचाइजियों ने अपने दिलचस्पी को दिखाया दिखाया. एक नाम 24 साल की अमेरिकी खिलाड़ी तारा नारीश का भी शामिल है. जिनको दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया.
अमेरिका की 24 साल की तारा नारीश एक गेंदबाज है. वह साउथ इंग्लिश साइड साउदर्न वाइपर्स की तरफ से खेलती है. इसके अलावा इंग्लैंड की काउंटी टीम ससेक्स महिला टीम में से भी खेलती है. तारा नारीश महिला प्रीमियर लीग में खेलना उनके कैरियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है.
तारा नॉरिस का जन्म फिल्डेलफिया में हुआ था और वह घरेलू क्रिकेट में एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर पहचानी जाती हैं. अमेरिका की तरफ से खेलते हुए तारा ने अभी तक 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए हैं. तारा नॉरिस ने दिसंबर 2022 में साउदर्न वाइपर्स के साथ अनुबंध किया था.



