Entertainment
बिग बॉस का 16 विनर कौन होगा? इस ट्रॉफी का मजबूत दावेदार कौन है? जानिए!

आखिरकार बिग बॉस 16 का फिनाले आ ही गया. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैंड, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने अपनी जगह बनाई है. फिनाले से पहले बिग बॉस ने शो में प्रतियोगियों की यात्रा दिखाएं बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले स्टार स्टेड इवेंट होगा. जिसमें कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स शो में चार चांद लगाएंगे. फिल्म निर्माता तथा खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी भी शो में देखने को मिलेंगे.


