Jharkhand

रांची मारवाड़ी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 2550 को डिग्री मिली, बोले- कुलपति आने वाला समय आपका

मारवाड़ी कॉलेज दीक्षांत समारोह में 3 बैच के विद्यार्थी एक साथ जुटे. कॉलेज परिसर में 2550 विद्यार्थियों को डिग्री सौंपी गई है. 67 टॉपरों को गोल्ड मेडल मिला. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा. आने वाले 5 से 10 वर्षों में देश आप जैसे युवाओं के हाथ में ही होगा.

गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे में खुशी झलक उठी. सूची पत्र में गोल्ड मेडल पाने वाले 92 विद्यार्थियों का नाम था. फिर भी सभी नहीं पहुंच पाए. रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने टॉपर्स को गोल्ड मेडल पहनाया. और उन्होंने कहा आने वाले 5 से 10 वर्षों में देश आप जैसे युवाओं के हाथ में होगा. किताब जरूर पढ़ें इससे नई जानकारी मिलेगी. साथ ही अपने अंदर की कमियों को दूर करना भी आपकी ही जिम्मेवारी है. इस वक्त मारवाड़ी महिला कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन भी किया.

पूर्व प्राचार्य डॉ जावेद अहमद ने कहा की यहां के बच्चे जिम्मेदारी के साथ डिग्रियां ले जा रहे हैं. और विश्वास है कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाएंगे पूर्व प्राचार्य डॉक्टर यूसी मेहता ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज झारखंड के अग्रणी कॉलेज में है. गुणवत्ता शिक्षा के साथ कैंपस प्लेसमेंट का भी मौका मिलता है. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए हमने यूनिफॉर्म बैंक बनाया है. इस अवसर पर रांची विवि के कुलपति डॉ अरुण कुमार, कुलसचिव चंद्र मेहता, फाइनेंस ऑफिसर डॉक्टर सहदेव रांची विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button