बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से हूई मौत, अब तक 70 लोग शराब के कारण अपनी जान गवा चुके हैं

बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा 66 से बढ़कर 70 हो गया है छपरा जिले के अलावा सारण सिवान और बेगूसराय में भी कई मौत हो चुकी है. इस बात को लेकर कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. अब तक बिहार में जहरीली शराब का कहर नहीं थम पाया है. और लगातार मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि एसआईटी में 31 पुलिस अफसरों को भी शामिल किया गया है. और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल है. सारण के डीएम राजेश मीणा ने कहा 48 घंटों के भीतर छपरा जिले में छापामारी कर 126 शराब व्यापारियों को अरिष्ट किया गया. 4000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जप्त की गई है. जहरीली शराब के मामले में एसआईटी गठित की जा चुकी है. अतिरिक्त एसपी इस टीम को नेतृत्व कर कड़ी नजर रखेंगे.



