पलामू जिले के चियांकी क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। हाईवे निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। कुछ ही देर में मामला तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि इस संबंध में मंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने हाईवे निर्माण कार्य को लेकर इलाके में धारा 163 लागू की थी। इसके बावजूद कुछ स्थानीय ग्रामीण निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे। गुरुवार सुबह प्रशासनिक टीम जब मौके पर पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद गहरा गया। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। झड़प के दौरान कई लोगों को चोटें आईं। घायल ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
घटना में जैप जवान राजमोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। सहायक महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। चियांकी और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।



