Uncategorized
यूक्रेन में बिल्डिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, तीन मंत्रियों समेत 16 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास ब्रोवेरी शहर में एक हेलीकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है इसमें यूक्रेन के गृह मंत्री समेत तीन मंत्रियों की जान चली गई दुर्घटना में कुल 16 लोगों की मौत हुई है
जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है यूक्रेन का पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रहा है इस घटना में 22 लोग घायल भी हुए हैं जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है
कीव के पास जहां यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतें थीं. इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बीबीसी की रिपोर्ट के इस हादसे में यूक्रेन के गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है. हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है.



