Uncategorized

कुत्ते को फांसी पर लटकाया, डॉग ट्रेनर और महिला ने की हत्‍या, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

मध्‍य प्रदेश से क्रूरता की हद पार करने वाली तस्‍वीरें सामने आई हैं। राजधानी भोपाल में कुत्तों को प्रशिक्षण देने वाले तीन लोगों ने एक विशेष नस्ल के कुत्ते की हत्या कर दी। डॉग ट्रेनर ने कुत्ते को गेट पर लटका कर फांसी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भोपाल में इस तरह की क्रूरता का यह पहला मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, शराब कारोबारी निखिल जायसवाल ने एक कुत्ता खरीदा था और वह इसे ट्रेनिंग दिलवाना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कुछ डॉग ट्रेनर को चुना। निखिल जायसवाल ने रवि कुशवाहा, नेहा तिवारी और तरुण दास के ट्रेनिंग सेंटर में कुत्ते को छोड़ा था। इन डॉग ट्रेनर में जिसमें एक महिला भी शामिल है, सभी ने कुत्ते को गेट में लटका कर फांसी दे दी। इन लोगों का आरोप पकड़ा भी नहीं जाता अगर पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद नहीं होती।

आरोपियों ने CCTV फुटेज कर दिया था डिलीट

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज डिलीट कर दिया था, लेकिन साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे डाटा को रिट्रीव कर लिया, जिसमें यह खौफनाक घटना कैद हुई थी। पहले तो आरोपियों ने कुत्ते की मौत का कारण कुछ और बताना चाहा, लेकिन कारोबारी की जिद के बाद जब सीसीटीवी फुटेज रिट्रीव की गई तो यह बर्बर घटना सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button