Uncategorized

झारखंड में तूफान ‘तेज’ का असर होगा या नहीं! 24-25 को कई स्थानों पर बारिश की संभावना

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘तेज’ का असर देखने को मिलेगा। 24 और 25 अक्टूबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बादल छंटने के बाद कनकनी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में 22 और 23 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। 24 और 25 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 26 और 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान का आंशिक असर झारखंड में देखने को मिलेगा। राज्य के साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, चतरा और रांची समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

दुर्गा पूजा में मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दिन राज्य में बारिश नहीं होगी। अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक रुप से बादल छाये रहने की संभावना है। वहीं 24 और 25 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की बारिश और फिर मौसम साफ होने के बाद कनकनी बढ़ने की संभावना है। वहीं लोगों को सुबह और शाम में ठंड से परेशानी महसूस होगी। दुर्गा पूजा के बाद राज्यभर में ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button