Uncategorized

देखिए कैसे दिल खोलकर हेमंत सोरेन से मिले बिहार के CM नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की कवायद की कड़ी में रांची पहुंचकर हेमंत सोरेन से मिले। नीतीश कुमार ने हेमंत के पिता शिबू सोरेन से पुराना संबंध बताया। इस दौरान मिलने वालों में तेजस्वी यादव के साथ ललन सिंह और बाकी जेडीयू के नेता मौजूद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन को अंग वस्त्र प्रदान किया। उधर, हेमंत सोरेने ने तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान किया। 

नीतीश कुमार के झारखंड पहुंचने के बाद हेमंत सोरेन ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दोनों नेता कैसे एक दूसरे से मिल रहे हैं। दोनों नेताओं ने विपक्षी एकता की कवायद को लेकर बातचीत की। नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए आगामी दिनों में विपक्षी एकता के और मजबूत होने की बात कही।

नीतीश कुमार की आगवानी करते झारखंड सीएम

नीतीश कुमार एयरपोर्ट से सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिये रवाना हो गये । कुमार के यहां पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड आफ ऑनर’ दिया गया। कुमार और तेजस्वी के साथ राजद के प्रवक्ता मनोज झा भी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button