स्पाइसजेट कला निधि मारन से 450 करोड़ रुपये की राशि वापस मांगेगी.
लो-कॉस्ट कैरियर स्पाइसजेट पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन और उनकी कंपनी काल एयरवेज से 450 करोड़ रुपये वापस मांगेगी। यह राशि कंपनी ने शेयर ट्रांसफर मामले को लेकर हुए विवाद के बाद मारन को दी थी।
दिल्ली हाईकोर्ट के एक डिवीजन बेंच ने हाल ही में स्पाइसजेट और उसके प्रमोटर Ajay Singh के पक्ष में फैसला सुनाया था। दरअसल, मारन ने स्पाइसजेट में वारंट और प्रेफरेंस शेयर जारी करने में हुई देरी के लिए कंपनी से 1,323 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी।
हालांकि, आर्बिट्रेशन पैनल ने मारन की इस मांग को खारिज कर दिया था और उन्हें वारंट और प्रेफरेंस शेयर के लिए 579 करोड़ रुपये तथा ब्याज समेत कुल 730 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया गया था।
अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्पाइसजेट का कहना है कि कोर्ट के आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि KAL Airways ने अनुबंध का उल्लंघन किया था। इसलिए कंपनी का 450 करोड़ रुपये वापस मांगने का दावा बनता है।



