नतीजे सीबीओ के इस्तीफे के बाद दिल्लीवरी के शेयरों में मंगलवार को कंपनी के तिमाही नतीजे और सीबीओ के इस्तीफे के बाद भारी गिरावट आई। पिछले बंद भाव ₹435.90 की तुलना में शेयर की कीमत गिरकर ₹383.90 हो गई है, जिससे कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹30,000 करोड़ से नीचे चला गया है।
गिरावट का एक कारण कंपनी का चौथे तिमाही का कमजोर प्रदर्शन हो सकता है। हालांकि, कुछ ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि अभी भी शेयरों में 42% तक की तेजी आ सकती है।



