नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग को दी सबसे अधिक राशि, जानें किस विभाग को कितने मिले रुपये
बिहार सरकार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश किया है। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश किया। इस बार बजट का आकार 278725.72 करोड़ का है। बजट का आकार इस बार पिछली बार से 16840.32 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 261885.40 करोड़ का बजट पेश किया गया था। सम्राट चौधरी ने सबसे अधिक राशि शिक्षा विभाग को अलॉट किया है। आइये जानते हैं कि किस विभाग को कितनी राशि दी गई है।
बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे अधिक राशि शिक्षा विभाग को दी है। शिक्षा विभाग का बजट 22200.35 करोड़ रुपये है, जो कुल बजट का 22.20 फीसदी है। बिहार के 10 सबसे बड़े विभाग की बात करें तो शिक्षा विभाग पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर ग्रामीण विकास विभाग है। इस विभाग का कुल बजट 13840 करोड़ रुपये है, जो 13.84 फीसदी है।
- समाज कल्याण विभाग : 8191.79 करोड़ ( 8.19 फीसदी )
- ग्रामीण कार्य विभाग : 7409.13 करोड़ ( 7.41 फीसदी )
- स्वास्थ्य विभाग : 7117.56 करोड़ ( 7.12 फीसदी )
- नगर विकास विभाग : 6066.17 करोड़ ( 6.07 फीसदी)
- पथ निर्माण विभाग : 4194 करोड़ ( 4.19 फीसदी)
- जल संसाधन विभाग : 3232.63 करोड़ ( 3.23 फीसदी )
- कृषि विभाग: 2782 करोड़ ( 2.78 फीसदी )
- पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग : 1878.53 करोड़ ( 1.88 फीसदी )
- अन्य विभागों का कुल बजट : 23087 करोड़ ( 23.09 फीसदी )



