Uncategorized

उत्तर प्रदेश की लड़की संग बिहार के होटल में कांड, दर्द भरी कहानी सुन नोएडा पुलिस के उड़े होश

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर नोएडा की एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरपितों ने नौकरी का झांसा देकर युवती को बेतिया के होटल में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे बेचने की भी तैयारी कर रहे थे। हालांकि समय रहते नोएडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को बदमाशों के चंगुल से आजाद करा लिया।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि नोएडा की रहने वाली पीड़ित लड़की घर से नाराज होकर निकल गई थी। पुरानी दिल्ली से स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वह जोधपुर पहुंच गई। फिर वहां से पटना आने वाली हमसफर ट्रेन में सवार होकर पटना पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार, ट्रेन में ही उसकी मुलाकात त्रिभुवन नामक शख्स से हुई। त्रिभुवन ने खुद को पत्रकार बताया और अपने अन्य दोस्तों से मिलवाया।

युवती को नेपाल ले गया त्रिभुवन

पीड़ित लड़की के अनुसार, त्रिभुवन नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल ले गया। नेपाल के एक होटल में दो दिन रखने के बाद वह 19 जनवरी को बेतिया ले आया। यहां पर भी उसने एक होटल के कमरे में ले गया। होटल में रखने के बाद त्रिभुवन ने फर्जी आई कार्ड बनवाकर न्यूज एडिटर के रूप में ज्वाइन करा दिया। इतना ही नहीं, युवती के आधार कार्ड में पति के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया।

नींद की गोली खिलाकर रेप

लड़की का आरोप है कि त्रिभुवन नींद की गोली खिलाकर होटल के कमरे में उसके साथ रेप किया। इसके बाद त्रिभुवन ने चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी से भी मिलवाया था। दोनों खुद को पत्रकार बताते थे। लड़की ने बताया कि दोनों उस पर गलत नीयत रखते थे। लड़की से रेप के बाद बेचने की तैयारी कर रहे थे। तभी नोएडा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बेतिया पहुंची और लड़की को मुक्त कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button