Uncategorized

कल मौसम दिखाने वाला है क्या रंग, अपने शहर का अपडेट जानिए

घने कोहरे के बीच ठंड की ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कल यानी बुधवार को शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। आज भी पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड का प्रकोप रहा। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम के जानकारों के अनुसार 18 जनवरी तक पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाएं शीतलहर की वजह बन सकती हैं। इससे सर्दी का प्रकोप और ठिठुरन कम होने के आसार बेहद कम हैं। एक सप्ताह तक सुबह का तापमान सामान्य से कम दर्ज होने के साथ कोहरा नजर आ सकता है। 22 जनवरी तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं।

5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिन तक उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार, ‘देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में तीन दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की आशंका है।’

जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के हिस्सों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button