Uncategorized

राजस्थान में 20 साल बाद बनाया गया वित्त मंत्री, अब ‘राजकुमारी’ पेश करेंगी भजनलाल सरकार का बजट

राजस्थान की भजनलाल सरकार में हुए विभागों के बंटवारे में दीया कुमारी सबसे मजबूत होकर उभरी हैं। राजस्थान में 20 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी मंत्री को वित्त विभाग दिया गया हो। वर्ष 2003 से लेकर 2023 तक दो बार वसुंधरा राजे और दो बार अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। चारों ही बार वित्त विभाग मुख्यमंत्रियों ने अपने पास रखा। 20 साल पहले कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में प्रद्युमन सिंह वित्त मंत्री थे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश किया था। उसके बाद 2003 से लेकर 2023 कर वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते आए हैं। अब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट पेश करेंगी।

किसी भी सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे पावरफुल विभाग वित्त विभाग होता है। यह विभाग सीएम भजनलाल शर्मा ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी को दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दीया कुमारी का यह विभाग मिला है। दीया कुमारी को बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व लम्बे समय से बड़ी जिम्मेदारी देने वाला था। पूर्व में उनका नाम मुख्यमंत्री के रूप में भी चला था।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण के लिहाज से ब्राह्मण नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन अब वित्त विभाग देकर केंद्रीय नेतृत्व ने दीया का कद काफी बढ़ा दिया है। वित्त विभाग के साथ दीया कुमारी को पीडब्ल्यूडी जैसे पावरफुल विभाग के अलावा राज्य की ब्रांडिंग वाला पर्यटन विभाग, महिलाओं से जुड़ा महिला और बाल विकास विभाग भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button