युवक घर में घुसा था छेड़खानी करने, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
झारखंड के साहेबगंज जिले में एक महिला को अकेला पाकर युवक उसके घर में जा घुसा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस दौरान महिला ने अपना बचाव करते हुए युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे काट दिया। घटना के बाद मामला थाने तक जा पहुंचा है। दोनों पक्षों की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है।
विवाहिता ने युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप
घटना राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव की है। मामले को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को आरोपी शुभम कुमार साहा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता की ओर से यह जानकारी दी गई कि बीती रात बिना अनुमति के युवक उसके घर में घुस आया। युवक ने घर में उसे अकेला देखकर छेड़खानी की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी किया।
घायल युवक भाग कर पहुंचा अस्पताल
महिला ने आत्मरक्षा और बचाव का काफी प्रयास किया। लेकिन जब महिला को कुछ नहीं सूझा तब उसके प्राइवेट पार्ट पर ही हमला बोल दिया। आरोपी युवक शुभम कुमार साहा प्राइवेट पार्ट कटने के बाद छटपटाने लगा और वहां से किसी तरह से भाग अस्पताल तक पहुंचा। फिलहाल आरोपी युवक का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।



