सात समंदर से खींच लाई मौत! 1 महीने पहले हुई शादी मातम में बदली, दो सगे भाई और उनकी पत्नियों के साथ हुआ हादसा दिल कंपाने वाला
राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के निवासी दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों के साथ पंजाब में बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मृतक परिवार की कार पर पत्थरों से भरा हुआ ट्रक पलट गया। इसके कारण कार बुरी तरह पिचक गई। इससे कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। इसका उपचार चल रहा है।
हादसे को देखकर कलेजा कांप जाएगा
यह सड़क हादसा इतना भीषण है कि दुर्घटनाग्रस्त कार की जो फोटो सामने आई है। उसको देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ है। इस दौरान अनूपगढ़ के निवासी सोहावत सिंह (26) पुत्र रतन सिंह अपनी नव विवाहित पत्नी लवप्रीत कौर, बड़े भाई करमवीर सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और कर्मवीर के 5 साल की बेटी नवनीत कौर के साथ पंजाब के मोगा में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस बीच बट्टर कला के पास पत्थरों से भरा हुआ ट्रक उनकी कार पर पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह पिछक गई। इससे सोहावत, लवप्रीत, कर्मवीर सिंह और मनप्रीत चारों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद चारों के शव कार में फंसे
यह हादसा इतना भीषण था कि चारों के शव बुरी तरह फंस गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे डीएसपी मनजीत सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए डंपर को हटाकर कार में फंसे हुए लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इन्हें अस्पताल ले जाने पर दोनों भाई और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका इलाज जारी
गत 19 नवंबर को ही हुई सोहावत की शादी
जानकारी के अनुसार सोहावत और लवप्रीत की बीते 19 नवंबर को मोगा जिले के दोधर गांव में बड़े धूमधाम के साथ शादी हुई। सोहावत 5 सालों से कनाडा में ही रह रहा था। मृतक 22 दिसंबर को लवप्रीत कौर की चचेरी बहन की शादी में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के मोगा जिले के दोधर गांव जा रहे थे। इस दौरान दोधर जाते समय यह दर्दनाक हादसा सामने आया।



