Uncategorized

नक्सलियों ने गोइलकेरा-पोसैता के बीच ब्लास्ट कर उड़ाई पटरी, हावड़ा-मुंबई लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप

भाकपा-माओवादियों की ओर से लंबे समय के बाद एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। माओवादियों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया। जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दिया। घटना के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। एहतियात के तौर पर ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

भारत बंद की शुरू के साथ विस्फोट

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद शुरू होते ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा व पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन में विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दिया। साथ ही घटनास्थल को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया है।

कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया

पटरी उडाए जाने के बाद इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रात को रोक दिया गया। 18478 योगनगरी ऋषिकेश पूरी उत्कल एक्सप्रेस – मनोहरपुर में रात 10.08 से खड़ी हैं। वहीं 12905 पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस घटना के बाद से मनोहरपुर में रात 10.08 में खड़ी की गई। इसी तरह से 18006 जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस रात 10.08 में मनोहरपुर स्टेशन पर आकर रुक गई। 18030 – शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस रात 11.25 बजे गोईलकेरा में खड़ी हो गई। 12102 शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस- टाटा में रात 10.08 में रात में खड़ी की गई। 12129 पुणे हावड़ा एक्सप्रेस राउरकेला में खड़ी की गयी। 12810 हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस-चक्रधरपुर में रात में खड़ी की गई। 12222 हावड़ा पुणे एक्सप्रेस-चक्रधरपुर में रात में खड़ी की गयी। 12151 एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस- राउरकेला में रात में खड़ी की गई। 12130 हावड़ा पुणे एक्सप्रेस – टाटा में रात में खड़ी की गई।

ट्रैक दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मध्यरात्रि घटना के बाद अतिरिक्त फोर्स को वहां भेजा गया था आज तक के सुबह से मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी घटना गोल खेड़ा थाना क्षेत्र में पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button