Uncategorized

ताजमहल देखने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण, घरवालों से फिरौती मांगी तो हुई जानकारी

ताजमहल का दीदार करने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। परिवार को घटना की जानकारी तब हुई, जब अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए परिवार से संपर्क किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिवार ने ओडिशा पुलिस के माध्यम से आगरा पुलिस से संपर्क किया और दोनों युवकों को मुक्त करा लिया गया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Tajmahal

एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि ओडिशा पुलिस की सूचना पर थाना खंदौली एवं सर्विलांस टीम ने अपहृत जग्गू और सुनील को सकुशल मुक्त करा लिया है। इनका अपहरण करने के आरोप में विकास, कान्हा, शिवम नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा के कोरापुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आगरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए ओडिशा पुलिस के आने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button