Uncategorized

टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत राधिकानगर निवासी बबीता राय (42) की टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत मरीज के परिजनों ने टाटा मोटर्स के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर रविवार को बबीता के परिजन टेल्को थाना पहुंचे थे। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके संबंध में अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है। बबिता के पति रजनीश कुमार राय टाटा कमिंस कर्मी है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए रजनीश के भाई आशीष ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर बबीता को 7 अक्टूबर को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बबीता की जांच अस्पताल के डॉ. सोमनाथ और डॉ. शिप्रा सरकार कर रहे थे। 9 अक्टूबर को बबीता के गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही के कारण बबीता की आंत में छेद हो गया था।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि डॉक्टरों को भी इसकी जानकारी नहीं थी और बबीता को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे बबीता के पेट में संक्रमण हो गया। डॉक्टरों ने जल्दबाजी में दूसरा ऑपरेशन किया और उन्हें वेंटीलेटर पर रख दिया। 13 अक्टूबर को डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

आशीष ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बबीता को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद में इलाज कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रबंधन ने कहा कि वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है। 13 अक्टूबर को सांसद अस्पताल पहुंचे। सांसद के अस्पताल से निकलने के एक घंटे बाद ही बबीता को मृत घोषित कर दिया गया। आशीष ने बताया कि बबीता के मायके पक्ष के लोग अमेरिका में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button