Uncategorized

नीतीश करेंगे भाकपा की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित, लालू यादव के आने की संभावना प्रबल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। रैली में भाग लेने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है।

बीजेपी के विरोध में रैली

भाकपा के बिहार प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और रैली में आने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

भाकपा की रैली

पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता बीजेपी पर प्रहार करेंगे। देश को बचाने के लिए सत्ता से बीजेपी को हटाने की बात होगी। सियासी जानकारों के मुताबिक इस रैली में नीतीश और लालू यादव के शामिल होने से ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूती भी मिलेगी, ऐसा कहा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button