Uncategorized

‘कलेक्टर के मुंह पर थूक दीजिए’, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की लोगों को विवादित सलाह, जानिए पूरी बात

 ‘मेरे कहने से मुझे भी वोट मत दीजिएगा, जब तक हम आपका काम नहीं करें। लाठी डंडा से सिर फूट जाएगा। मुकदमा हो जाएगा। मुंह पर थूक दीजिए अधिकारी का। कलेक्टर के मुंह पर 100 आदमी थूक दीजिएगा तो कलेक्टर कौन सी दफा में जेल भेजेगा। आप कलेक्टर को फटा हुआ जूता का माला पहनाइए। जूता का माला पहनाने पर कौन दफा लगेगा। सिर फोड़िएगा तो 302 का मुकदमा लगेगा। लेकिन थूक दीजिएगा। चौक चौराहे पर सब्जी खरीदने आ रहे अधिकारी को अंगूठा हिलाकर दिखाइए। इस पर भी कोई दफा नहीं लगेगा’। उपरोक्त बयान आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह का है। इस विवादित बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि अधिकारियों का संगठन इनके ऊपर मुकदमा करेगा।

कलेक्टर के मुंह पर थूक दो-सुधाकर

कैमूर में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने लोगों को सलाह दी कि वे अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर अंगूठा दिखाएं। उसके अलावा एक साथ मिलकर उनके चेहरे पर थूक दें। लोगों ने ये बात सुनकर देर तक ताली बजाई और सुधाकर सिंह की जय का नारा लगाया। सुधाकर सिंह जिस मंच से किसानों को संबोधित कर रहे थे, उस मंच पर किसान नेता राकेश टिकैत भी बैठे हुए थे। ध्यान रहे कि भारतमाला परियोजना के तहत बनारस-कोलकाता एक्सप्रेस वे बनाने को लेकर केंद्र सरकार किसानों का जमीन ले रही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

जनसभा में लोगों को सलाह

किसानों ने अपनी मांग के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया था। जिसमें राकेश टिकैत भी पहुंचे हुए थे। लिच्छवी भवन पर किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। सुधाकर सिंह ने इस दौरान लोगों को एक साथ यानी सौ की संख्या में कलेक्टर के मुंह पर थूकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी दफा में उन्हें जेल नहीं होगी। उनके ऊपर कोई दफा नहीं लगेगी। किसी का सिर नहीं फोड़ना है। उसे लाठी नहीं मारनी है। उसके चेहरे पर थूक देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button